
भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – शादी का झांसा देकर प्रार्थिया से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई की हेमू नगर निवासी विजय नायडु उर्फ सोनू ने 15 अगस्त 2022 से 05.12.2022 तक शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वही आरोपी के डर से प्रार्थिया ने अब तक अपने साथ हो रहे क्राइम की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। आखिरकार प्रार्थिया का सब्र का बांध टूटा और 12 मार्च को उसने आरोपी की शिकायत दर्ज कराई। इधर मामले की गम्भीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने तत्काल ही आरोपी की खोजबीन शुरू कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी सुनील तिर्की एवं प्र.आर.- विमला मनहर, साहेब अली एवं आरक्षक अशोक चन्द्राकर का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।