बिलासपुर

साइबर ठगी खुलासा: 73 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने ऑनलाइन वित्तीय ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना सकरी क्षेत्र के एक मेडिकल व्यवसायी राजेश पाण्डेय के साथ पीएम समृद्धि योजना के तहत कम ब्याज पर 50 लाख का लोन दिलाने और 30 प्रतिशत छूट देने का झांसा देकर करीब 73 लाख 23 हजार 291 रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों ने स्वयं को श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड, मुंबई का अधिकारी बताते हुए फर्जी नामों से लगातार कॉल कर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया।
मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 718/2025 की जांच के दौरान साइबर थाना टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर ठगी में उपयोग किए गए फर्जी खातों और सिम कार्डों की पहचान की। पता चला कि आरोपी बिहार के जिला वैशाली, ग्राम गढ़वाल कनौली के रहने वाले हैं। विशेष टीम इंस्पेक्टर रजनीश सिंह के नेतृत्व में बिहार रवाना हुई। दो दिन तक लगातार की गई पतासाजी के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से विकास कुमार उर्फ विक्रम सिंह और अमन कुमार सिंह उर्फ पीयूष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली में किराये के मकान में रहकर अपने साथियों के साथ देशभर में लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। आरोपी फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराकर ठगी की रकम निकालते थे। पुलिस ने आरोपियों से ठगी में शामिल अन्य साथियों और रकम के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। प्रकरण में आरोपियों पर धारा 318(4), 111(4) बीएनएस तथा 66(डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...