बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल चकरभाठा में निष्पक्ष,एवं निर्विवाद रूप से लॉटरी की प्रक्रिया हुई समपन्न…

चकरभाठा – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल चकरभाठा मे दिनांक 17 5 2023 को लॉटरी निकाल प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। पालकों से भरी भारी भीड़ एवं जनप्रतिनिधियों राम आर्या अध्यक्ष, देवी सिंग ,आर डी गौरहा नोडल अधिकारी,रीना राहा प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता सतीश तिवारी, वेद प्रकाश साहू, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक अहमद सर ,राजेश कौशिक संकुल समन्वयक, बालक बालिकाओं के साथ ही नन्हे-मुन्ने छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा लॉटरी निकलवा कर प्रवेश की प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरी की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई तत्पश्चात आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। लॉटरी के लिए अलग-अलग कैटेगरी के बच्चों के लिए के लिए अलग-अलग बॉक्स में उनके नाम चिट रखा गया । छोटे-छोटे बच्चों को बुलाकर उनसे लाटरी निकलवाई गई जिनका नाम आया उनका नाम तुरंत कंप्यूटर में एंट्री किया गया एवं नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया। नोडल अधिकारी आर डी गौरहा एवं प्राचार्य रीना राहा के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रुप से संपन्न की गई।

जिससे आए हुए पालक भी पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सतीश तिवारी एवं गरिमा साहनी द्वारा किया गया।पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज यादव,मयूरीका पांडेय, दुष्यंत रजक, राजकुमारी रावलानी ,स्नेहा शेखर, रिचा ताम्रकार, रुचि द्विवेदी ,सोनम तिवारी, नीलम शाक्य, स्वर्णकार सर, एवं आशुतोष पाण्डेय का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...