मस्तूरी

चाकू की नोक पर ट्रक ड्राईवर और हेल्पर से लूट करने वाले शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे…एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तुरी – ट्रक चालक और हेल्पर से हुई लूट के मामले में फरार चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है, मिली जानकारी के अनुसार दिनॉक 17.05.23 की रात 02.30 बजे करीब वाहन चालक सुरेश यादव अपने हेल्पर विकास कुमार को साथ लेकर गतौरा राखड़ डैम से राखड़ लोड कर रायपुर के लिये निकले थे रास्ते में गतौरा के समीप पहुँचे थे कि पीछे से एक मोटर सायकल मे सवार 04 लोग सामने आकर ट्रक रोककर ड्राईवर व केबीन साईड से ट्रक मे चढकर चाकू अड़ाकर ड्राईवर सुरेश से 1000 रु एवं हेल्पर विकास से 800 नगद व एक सोने का लॉकेट कुल किमती 11800 रू लूट लिये थे रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था, मामले में ए.सी.सी.यु. बिलासपुर व मस्तुरी पुलिस को मामले में तत्काल सूचना संकलन कर मामले के निराकरण के निर्देश प्राप्त हुये जिनके मार्गदर्शन में मस्तुरी पुलिस टीम एवं ए.सी.सी.यु. बिलासपुर द्वारा जानकारी एकत्र की गई। प्रार्थी वाहन चालक द्वारा उपलबद्ध कराये गये मोटर सायकल नम्बर के आधार पर आसपास पतासाजी किया गया जो सायबर सेल से उपरोक्त मोटर सायकल की जानकारी एकत्र की गई

उपरोक्त मोटर सायकल खैरा गाँव के पवन बघेल के भाई के नाम पर दर्ज होने की जानकारी मिली, ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं मस्तुरी थाने की संयुक्त टीम द्वारा पतासाजी की गई पुछताछ दौरान घटना की रात्रि को महेन्द्र ठाकुर व हितेश पटेल द्वारा मोटर सायकल लेकर जाना बताया जो संदिग्धों की पतासाजी की गई जो घटना कर पुलिस से बचने अलग-अलग फरार हो गये थे, ए.सी.सी.यू. टीम व मस्तुरी पुलिस टीम द्वारा स्थानिय सूचना संकलन कर संदिग्धों की जानकारी एकत्र कर एक-एक कर सभी को पकड़ा गया, जांच के दौरान सभी से अलग-अलग पुछताछ की गई जो पहले तो घटना करने से इकार करते रहे किन्तु पुछताछ के पूर्व ही एकत्र किये गये साक्ष्य दिखाने पर यह जानकारी की इनका झूठ पकड़ा गया है और अब वे किये गये अपराध से बच नही सकते अभी सभी ने अपना-अपना जुर्म कबूल कर लिये एवं लूट की रकम आपस में बांट लिये थे जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, धारदार चाकू, लुटा गया नगदी रकम कुल किमती 11300 रू बरामद कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी