बिलासपुर

जल संसाधन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी….फर्जी ज्वाईनिंग लेटर से हुआ खुलासा, पड़ोसी महिला ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जल संसाधन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पड़ोस में रहने वाली महिला ने ही दूसरी महिला को उसकी बेटी की नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला कुम्हारपारा निवासी ममता लांझेकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पड़ोसी महिला सविता प्रजापति ने अपने आप को लोक निर्माण विभाग रायपुर पदस्थ होने की जानकारी देते हुए प्रार्थिया की बेटी के पढ़े लिखे होने पर नौकरी लगाने का दावा किया,

जिसने 5 लाख रुपए में नौकरी मिलने की बात कही और कई लोगों के माध्यम कभी 1 लाख तो कभी 20 हजार, 30 हजार रुपए लेकर कुल 3.50 लाख रुपए वसूल लिए फिर मामले में जब प्रार्थिया ने कब ज्वाईनिंग होगी बोलने पर फर्जी ज्वाईनिंग लेटर थमा दिया गया, जिससे प्रार्थिया को गड़बड़ी की आशंका हुई, जिसने जब दबाव बनाया तो आरोपी महिला ने बाकायदा पैसे वापस करने का एग्रीमेंट भी करा दिया, लेकिन अब तक प्रार्थिया को पैसे नही लौटाए, जिसके परेशान प्रार्थिया ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने सविता प्रजापति के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,