बिलासपुर

“अर्पण ” अभियान आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास…बिलासपुर पुलिस की मुहिम…गुम हुये 160 मोबाईल बरामद कर संबंधीतो को किया गया वापस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में प्राप्त मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुमे हुये मोबाईल के प्रार्थीयो की सुची तैयार कर तलाश करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में

निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव प्रभारी ए.सी.सी.यु. बिलासपुर द्वारा फील्ड के तकनिकी जानकारी के आधार पर खोजबीन अभियान चलाकर बिलासपुर शहर एवं बिलासपुर जिले की सीमा से सटे जिलों से कुल 160 नग मोबाईल विधिवत अभियान चलाकर 01 मार्च 2023 से अब तक बरामद किया गया,

कुल 500 शिकायतो की जांच की गई जिसमें से कई मोबाईल राज्य के दूरस्थ जिलों एवं अन्य प्रदेशो में सक्रिय पाये गये जिनके विरूद्ध पृथक से अभियान चलाकर बरामदगी कर मोबाईल स्वामियो को लौटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। मोबाईल प्राप्त करने वालो में आवेदक दुषयंत साहू, नम्रता कौशिक, योगेन्द्र सिंह, सलीम भार्गव, मुकुल केंवट, राजेन्द्र धुरी, अंकित चैंबे, अमरीका कुर्रे, चित्रलेखा, परिवेश श्रीवास्तव, विरेन्द्र कुमार सेन, अरूंधती साहू एवं अन्य कुल 160 लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सायबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो काॅलिंग के माध्यम से), वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, आन लाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।

इस अभियान को सफल बनाने एवं गुम हुए मोबाईलो को उनके मालिको को लौटाने के अभियान में ए.सी.सी.यु. बिलासपुर के निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, अजय वारे प्र.आर. देवमुन पुहुप, बलबीर सिहं, आरक्षक तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, सत्या पाटले, सरफराज खान, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, दीपक यादव, सकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यु. की सम्पुर्ण टीम की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...