छत्तीसगढ़बिलासपुर

आईपीएल पर दांव लगवा रहे,सट्टेबाज को चाकू सहित पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, एक लाख की सट्टा पट्टी भी बरामद ।

टीम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शंकर नारंग को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आई पी एल के साथ सट्टे का कारोबार भी रंग पकड़ चुका है ।यही वजह है कि पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों में आईपीएल पर सट्टा लगाने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मुखबीर से सूचना के बाद पुलिस की टीम ने होटल सूर्या पुराना बस स्टैंड के पास मोबाइल पर आईपीएल के मैच दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियन के बीच होने वाले मैच पर सट्टा खिला रहे सटोरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े जाने पर पता चला कि जरहाभाटा निवासी शंकर नारंग सट्टा खिलाने के साथ पुराने मैचों में लगे सट्टे की वसूली भी कर रहा है। ऐसा वह किस खतरनाक अंदाज से करता होगा यह आप अंदाजा लगा सकते हैं ,क्योंकि पुलिस को उसके पास से एक लाख 5000 रु की सट्टा पट्टी के साथ कमर में दबाकर रखा हुआ एक चाकू भी मिला है। जाहिर है चाकू की नोक पर वह धमका कर वसूली किया करता था। पकड़े जाने के बाद आरोपी शंकर नाग ने बताया कि वह सिंधी कॉलोनी निवासी संतु भरवानी और राजा के लिए सट्टा लिखने का काम करता है। पुलिस ने उससे दो मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। टीम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शंकर नारंग को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...