बिलासपुर

तालाब नहाने जा रही अकेली महिला से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र की लूट….2 बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, जिले में पहले भी हो चुकी है इसी तरह की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम काठाकोनी में सुबह 10 बजे के करीब तालाब नहाने जा रही अकेली महिला से किसी का प्लाट पूछने के बहाने 2 बाइक सवार लुटेरों ने मंगलसूत्र की लूट की घटना को अंजाम दिया है, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार काठाकोनी निवासी महिला दमयंती कौशिश सुबह 10 बजे के करीब बड़ा तालाब नहाने जा रही थी, तभी रास्ते मे 2 बाइक सवार लोग मुंह मे कपड़ा बांधे उनके नजदीक आये और मोबाइल में फोटो दिखाकर उसका प्लाट कहा है जानती है क्या पूछने लगे,

जैसे ही महिला उनके झांसे में आई उन्होंने गले मे पहले लगभग 7 ग्राम सोने के मंगलसूत्र कीमती लगभग 30 हजार रुपए को लूट लिया, महिला चिल्लाने लगी तब तक लुटेरे बाइक से फरार हो गए, महिला ने अपने घर वापस लौट कर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिन्होंने आस पास बाइक सवारों की तलाश भी की लेकिन कुछ पता नही चला, जिसके बाद उन्होंने सकरी थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ़ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लगातार सामने आ रही बाइक सवार लुटेरों की घटना..

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इसी तरह से मंगलसूत्र लुटे जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक उनका कोई सुराग नही जुटा पाई है, लगातार ऐसी लूट की घटनाएं लोगों को असुरक्षित महसूस करा रही है, जिसमें किसी सक्रिय बाइकर्स गिरोह के काम करने की बात से भी इंकार नही किया जा सकता।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...