छत्तीसगढ़रतनपुर

बांध से निकल कर खेतो में पहुंच गया मगरमच्छ, पकड़ने की कोशिश में ग्रामीण को कर दिया घायल

खुटाघाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ की मौजूदगी तो है लेकिन उनके सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

खुटाघाट जलाशय से में जलस्तर घटने के बाद जलाशय में मौजूद मगरमच्छ पलायन करने लगे हैं। गुरुवार की रात रतन पुर क्षेत्र के सांधि पारा के एक खेत में ग्रामीणों को एक मगरमच्छ नजर आया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। मगरमच्छ मिलने की सूचना पाकर उत्सुकता वश ग्रामीण यहां इकट्ठा हो गए। मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान उत्साहित ग्रामीणों में से एक युवक को मगरमच्छ ने काट भी लिया लेकिन उसे अधिक चोट नहीं आई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा गया,

जिसे बाद में ले जाकर खूंटाघाट बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया। गुरुवार की रात रतनपुर के खेत में मिले मगरमच्छ की उम्र करीब डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। यह मगरमच्छ डेढ़ फीट लंबा था जिसका वजन 10 किलो के आसपास था। सही समय पर मगरमच्छ नजर आ जाने और वन विभाग की टीम के पहुंच जाने से बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो यह मगरमच्छ किसी ग्रामीण को अपना शिकार भी बना सकता था । खुटाघाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ की मौजूदगी तो है लेकिन उनके सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है लिहाजा अक्सर बांध से मगरमच्छ गांव की ओर पलायन कर जाते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल