छत्तीसगढ़बिलासपुर

निर्वाचन सामग्री वितरण के दिन उपस्थित न होने पर होगी निलंबन की कार्रवाई, वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों का मेडिकल चेकअप कराने के दिये निर्देश

निर्वाचन ड्यूटी से छूट के लिये एक ही विभाग के कई कर्मचारियों ने स्वास्थ ठीक ना होने का दिया है आवेदन

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को दिये निर्देश- मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे कृषि विकास अधिकारी पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर विधिसंगत कार्रवाई करें

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय अलंग ने निर्वाचन कार्य एवं प्रशिक्षण में लापरवाही बरत रहे कर्मचारियों को निर्देश जारी किये हैं कि 22 अप्रैल को सामग्री वितरण के समय अनुपस्थित न रहने पर सीधे निलंबन एवं विभागीय जांच की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कई कर्मचारी निर्वाचन प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए हैं। ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है और उन्हें निर्देशित किया गया है कि 23 अप्रैल को मतदान से एक दिन पहले 22 अप्रैल को सामग्री वितरण के दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही डॉ अलंग ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकांश कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्यगत कारणों से निर्वाचन ड्यूटी से छूट के आवेदनों पर संयुक्त आयुक्त को कर्मचारियों का मेडिकल चेकअप कराने निर्देशित किया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि अधिक मात्रा में एक साथ कर्मचारियों का स्वास्थ्य खराब होने से वे कार्यालय का संचालन करने में असमर्थ होंगे, इस तथ्य की पुष्टि के लिये वाणिज्य कर विभाग के समस्त कर्मचारियों का मेडिकल चेकअप कराया जाए। यदि मेडिकल चेकअप में निर्वाचन कार्य से मुक्ति की मांग करने वाले कर्मचारी स्वस्थ्य एवं शासकीय कार्य करने में सक्षम पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया है कि कृषि विकास अधिकारी अनूप कुमार तिवारी द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने के कारण लोकसभा निर्वाचन के मतदान दल से ड्यूटी मुक्त किये जाने हेतु आवेदन किया है, इससे स्पष्ट होता है कि श्री तिवारी शासकीय कार्य संपादन करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिये श्री तिवारी के विरुद्ध अनिवार्य सेवानिवृत्ति के संबंध में विधिसंगत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार