गौरेला पेंड्रा मरवाही

प्रदेश के अब इस जिले में भी लॉक डाउन की बढ़ाई गई मियाद…सुबह 6 से 10 बजे तक 4 घंटे की मिली कुछ रियायतें

रमेश राजपूत

गौरेला – जिले में कोरोना की रफ़्तार लॉकडाउन के बाद भी कुछ कम होती नहीं दिख रही। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि गौरेला पेंड्रा मरवाही में 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक लॉकडाउन था, जिसे अब 26 अप्रैल तक कर दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। पेट्रोल पंप और मेडिकल दुकानों को खुलने की अनुमति रहेगी। जिले की सब्जी, फल, किराना, राशन, चिकन एवं मटन शॉप तथा आटा चक्की को प्रातः 6:00 से प्रातः 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। वर्तमान आदेश के अनुसार बैंक खोलने हेतु अनुमति रहेगी, लेकिन बैंक के भीतर आम जनता का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। जिले की समस्त उचित मूल्य की दुकानों को भी खोलने की अनुमति रहेगी लेकिन सामग्री का वितरण टोकन के माध्यम से किया जाएगा। इसके पहले रायपुर, जशपुर, कोरिया आदि जिलों में भी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला हो चुका है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...