बिलासपुर

जान से मारने की नीयत से युवक को किया लहूलुहान, गंभीर हालत में चल रहा उपचार…. रिपोर्ट दर्ज होते ही 3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – थाने से कुछ दूरी पर युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने धरदबोचा है। घटना के शिकायत के 48 घन्टो के भीतर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को तालापारा निवासी अजय लहरे को सिविल लाइन थाने के करीब अंबेडकर चौक पर अकेला पाकर उनके मोहल्ले में रहने वाले प्रेम प्रकाश बघेल, डेविड बघेल और एक नाबालिग ने मिलकर आपसी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। कुछ देर में ही चौक पर लोगो का मजमा जुट गया। इसी बीच प्रार्थी का भाई दीपक लहरे अपने काम से घर लौट रहा था। भीड़ को देख कर जब वह रुका तो उसने देखा कि उसका भाई अजय खून से लथपथ पड़ा हुआ है। जिसके बाद उसने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहाँ उसे पता चला मारपीट में अजय के पसली, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की थी। इधर मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना के बाद फ़रार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,