मस्तूरी

मस्तूरी :- पाराघाट के सूने मकान में टूटा ताला…अज्ञात चोरों ने आरक्षक के घर से की नगदी समेत लाखों की चोरी,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाराघाट में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पंकज कुमार वस्त्रकार पुलिस विभाग में आरक्षक है जो जिला मुंगेली में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है उनका घर ग्राम पाराघाट में स्थित है। उनके परिवार के सभी सदस्य 24 फरवरी की शाम शादी समारोह में शामिल होने सकरी गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। 25 फरवरी की सुबह 9 बजे, प्रार्थी के छोटे भाई राहुल वस्त्रकार जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे सहित तीन कमरों और आलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने आलमारियों के लॉकर तोड़कर 65,000 रुपए नगद और करीब 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इनमें दो सोने के हार (4.5 तोला), दो जोड़ी सोने के झुमके (1.5 तोला), पांच सोने के लॉकेट (6 ग्राम), दो हीरे की अंगूठी, चांदी की 10 पायल (70 तोला), चांदी के बाजूबंद (24 तोला), चांदी का चाबी छल्ला (10 तोला) सहित अन्य गहने शामिल हैं। चोर घर में रखे आभूषणों की रसीदें भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा, प्रार्थी की माता परस देवी के कमरे में रखी आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला, जिसमें रखे चांदी का कमरबंद (15 तोला), चांदी की अंगूठी और बिछिया (6 तोला), एक चांदी की पायल (20 तोला), चांदी का सिंदूर डिब्बा (1 तोला), चांदी का छल्ला, और 150 चांदी की अंगुठियां चोरी हो गए। चोरों ने घर के पीछे 50 मीटर दूर खेत में दो LCD टीवी भी फेंक दिए। प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट थाना मस्तूरी में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार