सीपत

लव, सेक्स और धोखा :- जान पहचान बढ़ा कर युवक ने दिया शादी का झांसा…फिर 5 सालों तक करता रहा दैहिक शोषण…युवती की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की एक युवक से उसकी जान पहचान हुई, फिर मोबाईल पर बात करने के दौरान युवक ने उसे शादी का झांसा दिया, झूठ को सच समझकर युवती उसके जाल में फंस गई, जिसका फायदा युवक ने उठाया और पिछले 5 सालों से वह उसका दैहिक शोषण करता रहा जब इतने दिनों तक बात नही बनी तो युवती ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वर्ष 2019 जून में बिलासपुर मंगला चौक के पास नर्सिंग सीखने के लिए फार्म भरने गयी थी उसी बीच ग्राम बिटकुला निवासी शशीकांत पाटनवार पिता त्रिलोकीनाथ पाटनवार उम्र 29 साल से जान पहचान होने के बाद एक दूसरे से मोबाईल से बातचीत करने लगे, इस दौरान आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2019 से लगातार वर्ष 2022 तक अलग अलग जगहो पर ले जाकर आरोपी पीड़िता का शारीरिक शोषण किया है,

रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबध्द किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पतासाजी के दौरान आरोपी के बिलासपुर में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसे टीम बनाकर आज बिलासपुर से पकड़कर थाना सीपत लाया गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, सहायक उपनिरीक्षक शिव सिंह बक्साल आरक्षक 1139 चंद्र प्रकाश भारद्वाज आरक्षक 442 प्रदीप सोनी की विशेष भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...