बिलासपुर

पुलिस की अवैध गांजा पर लगातार कार्यवाही जारी, फिर एक आरोपी से गांजा बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति थैले मे मादक पदार्थ गांजा रखकर ब्रिकी हेतु नया बस स्टैण्ड तिफरा में घूम रहा है सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा मुखबीर की सूचना पर  एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों का पालन करते हुये टीम गठित कर शासकीय पेट्रोलिंग वाहन से मुखबीर की सूचना पर तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ जो नया बस स्टैण्ड तिफरा पहुॅचकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गयी कुछ देर बाद एक संदेही जो एक प्लास्टिक के सफेद थैला पकड़कर जा रहा था जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद सगिर उम्र 34 वर्ष निवासी फिरोजाबाद थाना रामगढ उत्तरप्रदेश हा.मु. बजरंग चैक तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) का निवासी बताया जो पूछताछ करने पर गोलमोल जबाव दे रहा था। संदेही मोहम्मद आरिफ के कब्जे में रखा प्लास्टिक के सफेद थैला की तलाशी लेने पर थैला के अंदर ब्राउन कलर के टेप में लिपटा हुआ दो पैकेट में मादक पदार्थ गांजा था, दोनों पैकेट को खोलकर मादक पदार्थ को तौल कराने पर गांजा का कुल वजन 01 किलो 800 ग्राम कीमती 9000 रूपये का पाया गया। आरोपी  मोहम्मद आरिफ के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।  

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...