छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा कार्यालय में चल रही थी अनिल जैन की बैठक, ठीक सामने बच्चे का हो गया अपहरण

अक्सर पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ता ऐसे मौकों पर बच्चे को नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कहने को तो चुनाव की वजह से आदर्श आचार संहिता लागू है और पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने का दावा करती है, लेकिन वहीं दूसरी और शहर के बीचोबीच भरी शाम को एक बच्चे का अपहरण हो जाता है और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगती ।शनिवार शाम करीब 8 बजे कर्बला स्थित भाजपा कार्यालय में प्रभारी अनिल जैन भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे ठीक उसी वक्त सामने कश्यप कॉलोनी में एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली वैगनआर में सवार दो लोग एक बच्चे का अपहरण करने के लिए आधे घंटे से टोह ले रहे थे। इस इलाके में रहने वाले बर्तन व्यवसाई विवेक सराफ का 7 वर्षीय बेटा विराट सराफ घर के सामने खेल रहा था ।बच्चे को अकेला पाकर दो लोग उस पर लपके और अपने वैगनआर कार में बिठाकर पलक झपकते गायब हो गए। घटना की भनक जब तक लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उस दौरान क्या कुछ हुआ इसकी जानकारी सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चली। घटना की सूचना पाते ही यहां लोगों का मजमा लग गया। विराट सराफ केजी टू का छात्र है।

उसके पिता विवेक सराफ का बर्तन दुकान डीपी कॉलेज के सामने स्थित है ।इसके अलावा उनके परिवार द्वारा लक्ष्मी ज्वेलर्स का भी संचालन किया जाता है। बच्चे का अपहरण फिरौती की रकम के लिए किया गया है या इसके पीछे कोई और वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है। मामले में कोतवाली पुलिस सिविल लाइन पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है । सीसीटीवी फुटेज में जो तस्वीरें नजर आ रही है वह स्पष्ट नहीं है, जिस वजह से अपहरणकर्ताओं का कुछ सुराग नहीं लग पा रहा है। फिलहाल परिजनों के पास फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया है। पुलिस इस बात से परेशान हैं कि मामला सार्वजनिक हो जाने से कहीं अपहरणकर्ता बच्चे को नुकसान ना पहुंचाए क्योंकि अक्सर पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ता ऐसे मौकों पर बच्चे को नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल,