रतनपुर

श्रावण मास में बूढ़ा महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन…बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री बूढ़ा महादेव मंदिर कावरिया जलयात्रा समिति, रतनपुर द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। प्राचीन शिवालय बूढ़ा महादेव मंदिर में विराजमान श्री वृद्धेश्वर महादेव का विशेष पूजन व जलाभिषेक पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर के सामने स्थित कुंड से भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर अनवरत जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने सर्व कल्याण एवं अच्छी वर्षा की कामना के साथ अपनी आस्था प्रकट की। पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर नगर के युवा साथी, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिक सहित बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया।

आयोजन में नगर के प्रमुख समाजसेवी संजय चंदेल ने सपत्नीक संकल्प लेकर विशेष पूजा अर्चना की। पूरे आयोजन को विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया, जिसमें पंडित कृष्णा प्रसाद दुबे महाराज ने मुख्य आचार्य के रूप में पूजा संपन्न कराई। श्रावण मास में आयोजित इस पावन धार्मिक आयोजन ने नगर में श्रद्धा और भक्ति का भाव जगाया।

श्रद्धालुओं की आस्था व उत्साह ने इस आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया। आयोजन समिति ने भक्तों की सुविधा के लिए सुंदर व्यवस्था की थी और सभी ने मिलकर श्रद्धा के इस महापर्व को सफल बनाया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,