सीपत

ठेकेदार के घर का टूटा ताला…आलमारी से नगदी 50 हजार रुपए की चोरी, सीपत थाना क्षेत्र का मामला

भूवनेश्वर बंजारे

सीपत – शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है ऐसा ही है मामला सीपत थाना अंतर्गत ग्राम उच्चभठठी का सामने आया है जहां बीते रात ठेकेदार के सूने घर में चोरों ने धावा बोलकर 50 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत एनटीपीसी के ठेकेदार बद्री यादव ने सीपत थाने में दर्ज कराई जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को परिवारिक काम से अपनी पत्नी के साथ निरतू गया हुआ था इस बीच प्रार्थी के पुत्र अंकित यादव ने घर पर ताला लगाकर देर रात पड़ोसी के यहां सोने चले गया। जब प्रार्थी सुबह घर लौटा तो देखा कि घर में लगा हुआ ताला टूटा हुआ था वही घर के अंदर रखे सामान अस्त-व्यस्त बिखरे हुए थे। कमरे अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टुटा हुआ था अलमारी मे रखा नगदी 50,000 रूपये जिसमें सभी नोट 500-500 रूपयें का कुल 100 नोट था। जिस पर किसी अज्ञात चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया था इधर मामले में प्रार्थी की शिकायत पर सीपत पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...