रायपुर

पत्नी से बात करने पर नाराज युवक ने ठेकेदार को उतारा था मौत के घाट…लोहे की रॉड से किया हमला,

रमेश राजपूत

रायपुर – जिले में अभनपुर थाना क्षेत्र में 31 अक्टूबर की रात सारखी के निर्माणाधीन हाई स्कूल मैदान के झोपड़ी में नागेश ध्रुव पिता स्व ईतवारी ध्रुव उम्र 26 वर्ष निवासी देवदा थाना आरंग जो ठेकेदारी का काम करता था, उसकी लाश मिली थी, मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है, मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक नागेश ध्रुव पिता स्व ईतवारी ध्रुव उम्र 26 साल निवासी देवदा थाना आरंग जिला रायपुर वर्तमान पता सारखी हाई स्कूल झोपडी थाना अभनपुर के मर्ग जांच के दौरान मृतक नागेश ध्रुव का शव पंचनामा किया गया, जहाँ गवाह जग्गू देवदास, यशवंत ध्रुव मृतक के चाचा केसो ध्रुव का कथन लिया गया एवं मृतक के शव का पोस्टमार्टम शासकीय अस्पताल अभनपुर में कराया गया, मर्ग जांच में मृतक के शव पंचनामा , गवाहों एवं मृतक के परिजनों के कथन एवं मृतक के शार्ट पी एम रिपोर्ट से पाया गया कि मृतक मकान निर्माण ठेकेदारी का काम करता था। मृतक के पास आरोपी डिगेश्वर यादव एवं आरोपी की पत्नी रेजा कुली का काम करते थे। 31 अक्टूबर की रात को आरोपी डिगेश्वर यादव द्वारा मृतक नागेश ध्रुव को उसके पत्नी के साथ बात करने की बात को लेकर लोहे की राड से मारकर हत्या करना पाया गया है। जिस पर धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...