सीपत

चरित्र शंका में फिर एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या..5 महीने पहले हुआ था विवाह, आरोपी पति गिरफ्तार, सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने अपनी पत्नी की विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी है, घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई, तब तक आरोपी पति खुद ही थाने पहुँच गया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर के वार्ड क्रमांक 8 में करन सूर्यवंशी पिता मोहित सूर्यवंशी रहता जिसकी शादी 5 महीने पहले ही रितिका से हुई थी, शादी के बाद पति पत्नी साथ रह रहे थे, लेकिन आरोपी करण सूर्यवंशी को अपनी पत्नी के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध होने की आशंका थी,

जिसकी वजह से हमेशा वाद विवाद होने लगा था, बीती रात भी आरोपी पति करण का पत्नी रितिका से उसके अवैध सम्बंध को लेकर विवाद हुआ, जिस पर आक्रोशित करण ने रात लगभग 3:30 बजे के लगभग उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, वही जिसके बाद आरोपी पति सुबह खुद ही सीपत थाने पहुँच गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति करण सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...