छत्तीसगढ़बिलासपुर

24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं लगा मासूम विराट का कोई सुराग पुलिस टीम बनाकर तलाश रही अपहरणकर्ताओं को

24 घंटे बीत जाने के बाद भी फिरौती या फिर किसी और मांग के लिए कोई फोन परिवार को नहीं आया है जिससे पुलिस की चिंता भी बढ़ती जा रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक मासूम विराट का कोई पता पुलिस को नहीं लगा है इधर घर पर मां का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है पिछले कुछ महीनों में बिलासपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं चोरी लूट जैसी घटनाएं तो हो ही रही थी अब यहां अपहरण भी होने लगे हैं शनिवार शाम करीब आठ सवा 8:00 बजे भाजपा कार्यालय के ठीक सामने कश्यप कॉलोनी से अपहरणकर्ता एक बच्चे को उठा कर ले गए ठीक उसी समय सामने मौजूद भाजपा कार्यालय में प्रभारी अनिल जैन कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे इस सड़क पर लोगों की भारी आवाजाही थी लेकिन फिर भी मासूम विराट सराफ को लेकर अपहरणकर्ता पलक झपकते गायब हो गए और पुलिस उन्हें ढूंढ ही नहीं पा रही ऐसा लगता है कि उन्हें जमीन खा गई या फिर आसमान निगल गया। कश्यप कॉलोनी में रहने वाले बर्तन व्यवसाई विवेक सराफ का इकलौता 6 वर्षीय बेटा विराट सराफ ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में क्लास वन का छात्र है हर दिन की तरह शनिवार शाम को भी वह अपने दोस्तों के साथ गली में कबड्डी खेल रहा था लोगों की मानें तो यहां पिछले 1 घंटे से कुछ लोग चेहरे पर गमछा लपेटे हुए रेकी कर रहे थे

शाम के 7:30 बजे यहां सफेद रंग की एक बिना नंबर प्लेट वाली वैगनआर पहुंची थी जिसमें सवार लोग लगातार मोबाइल पर बात करते हुए रेकी कर रहे थे जब 8:15 बजे के आसपास विराट अपने घर लौटने लगा तो अपहरणकर्ताओं में से एक ने उससे उसका नाम बड़े भाई का नाम और कुछ और जानकारी पूछी और जैसे ही उन्हें इस बात की तसल्ली हुई कि विराट वही बच्चा है जिसकी उन्हें तलाश है उसे जबरन वैगनआर कार में बिठाकर भाग गए ।अपहरण के दौरान विराट अपने दोस्तों को आवाज लगाता रहा। जिसके पास उसके दोस्तों ने उसके घर पहुंचकर इसकी सूचना दी विराट के अपहरण की खबर से ही परिवार के होश उड़ गए लोग भागे भागे इधर-उधर उसे ढूंढने लगे । इसी बीच पुलिस को भी खबर हो गई और मौके पर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई जिन्होंने पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो पूरी वारदात आंखों के सामने उभर आई।

हालांकि सीसीटीवी कमजोर होने की वजह से अपहरणकर्ता ठीक से पहचाने नहीं जा रहे लेकिन सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर काफी साफ आई है जिसने 10 सेकंड तक अपहरण से पहले विराट से बात की थी। परिवार का दावा है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है इसलिए उनके बच्चे का अपहरण क्यों किया गया है यह उन्हें भी समझ नहीं आ रहा।

रविवार तक अपहरणकर्ताओं की ओर से फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया हालांकि यह साफ हो चुका है कि पूरे योजनाबद्ध तरीके से अपहरणकर्ता यहां पहुंचे थे पुलिस ने रात में हीं जिलेभर में नाकेबंदी कर दी और शहर के हर सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन फिर भी आरोपियों का कुछ पता ना चला इधर बच्चे के अपहरण की खबर सुनकर उसके घर कांग्रेस और भाजपा के नेता भी रात में पहुंच गए और सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। बिलासपुर में हुए इस हाई प्रोफाइल अपहरण से पुलिस भी सकते में हैं रविवार को आई जी ने अपने कार्यालय में बैठक लेकर आगे की रणनीति तैयार की मामले के उजागर हो जाने से अब यह डर सता रहा है कहीं अपहरणकर्ता बच्चे को नुकसान ना पहुंचाएं हालांकि पुलिस परिवार को से यह वादा कर रही है कि किसी भी कीमत पर उनके बेटे को सही सलामत उन तक पहुंचाया जाएगा हैरानी इस बात की है कि जिस बिना नंबर प्लेट की वैगनआर कार में अपहरणकर्ता पहुचे थे वह आखिर कहाँ अचानक कहां गायब हो गई मुमकिन है अपहरणकर्ताओं ने बीच में कहीं कार बदल ली होगी जिस वजह से वे पुलिस की निगाहों में नहीं आए पुलिस इस मामले में पूरी ताकत झोंक चुकी है। सब यही दुआ कर रहे हैं कि विराट सही सलामत हो और जल्द ही अपने घर पहुंच जाए ।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार