मस्तूरी

सड़क हादसा :- सड़क किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से ट्रक ने मारी ठोकर…. चालक सहित 8 स्कूली बच्चे घायल, 3 बच्चे सिम्स रिफर

उदय सिंह

मस्तूरी – स्कूली बच्चों को लेकर सुबह स्कूल छोड़ने गए पिकअप को स्कूल के पास पीछे से आकर अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया है, जिसमें पिकअप चालक सहित 8 बच्चे घायल हो गए है, जिनमें से 3 बच्चों को अधिक चोट आने की वजह से उन्हें सिम्स में भर्ती करा ईलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8:30 बजे की है, जब पेंड्री निवासी रामायण केंवट जो पिकअप चलाता है अपने बच्चों के साथ मोहल्ले के 8 बच्चों को पिकअप क्रमांक CG12 S 1889 में बैठाकर प्राथमिक शाला पेंड्री छोड़ने गया था, जहाँ पिकअप खड़ी कर बच्चों को उतार रहा था, तभी मुलमुला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG11 AR 5200 के चालक ने पिकअप को पीछे से ठोकर मार दिया,

जिससे पिकअप में सवार राखी, सूर्या कुमार, कुमारी अर्पिता, कुमारी संध्या, सोनू कुमार, अंकिता, शुभम, अनमोल को चोंटे आयी वही चालक रामायण भी घायल हो गया, आनन फानन में पिकअप चालक बच्चों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचा जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया, वही गंभीर रूप से घायल 3 बच्चों को सिम्स रिफर कर दिया गया, जहाँ तीनों बच्चों का उपचार चल रहा है, मामले में पिकअप चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG11 AR 5200 का चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर चालक हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,