सीपत

सुने घर में अज्ञात चोरों का धावा, सोने चांदी सहित लाखों के माल पर किया हाथ साफ…दरवाजे का कुंदा उखाड़कर घुसे घर में

रमेश राजपूत

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम रांक में अज्ञात चोरों ने एक सुने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जहाँ अज्ञात चोर दरवाजे का कुंदा उखाड़ कर घर में खुसे थे और पूरे घर की तलाशी लेकर कीमती सामानों सहित नगदी पर हाथ साफ कर गायब हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है प्रार्थी सीपत एनटीपीसी में काम करने वाले सुनील यादव के माता पिता गाँव रांक में रहते है, जो 4 दिसंबर को तबियत खराब होने पर सीपत चले आये थे और घर पर ताला लगा था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया और दरवाजे का कुंदा उखाड़कर घर में घुस चोरी की। घटना की जानकारी रिश्तेदार ने सुबह फोन पर दी तब प्रार्थी घर पहुँचा। अज्ञात चोरों ने पेटी और आलमारी में रखे चांदी के दो जोड़ी लच्छा 35 तोला व 40 तोला, चांदी का 02 जोड़ी पाजेप 25 तोला व 22 तोला, चांदी का चेनफास 01 जोड़ी 15 तोला, चांदी का पायल 01 जोडी 09 तोला, चांदी का लक्ष्मी जी का मूर्ती 01 नग 03 तोला, चांदी का सिक्का 07 नग 07 तोला, सोने का झुमका 01 जोडी 02 तोला, सोने का मंगल सुत्र 03 नग 02 तोला व 1.5 तोला का जिसमें 09 कुंदा 01 लाकेट, 01 नग 07 ग्राम, सोने का कान का टाप्स 07 ग्राम, सोने का फुली 02 नग सोने का लाकेट 02 मासा, नगदी 27000 हजार सहित कुल कीमती 3 लाख 50 हजार नही था। जिसके चोरी होने की रिपोर्ट प्रार्थी ने थाने पहुँचकर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: न्यायधानी में फिर अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर तलवार से हमला… सरकंडा पुलिस ने गिरोह के 4 आ... बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर