बिलासपुर

जिले के एक मात्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू….ऑनलाईन आवेदन 8 जुलाई तक,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना को विस्तार देते हुए प्रदेश में लोगों को बेहतर उच्च शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भी प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर बिलासपुर में भी शहर के मध्य स्थित पुराना हाईकोर्ट भवन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय का संचालन शुरू हो रहा है और प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। स्वामी आत्मानंद कॉलेज में पढ़ाई हेतु भर्ती को लेकर युवाओं में बहुत उत्साह है। अब तक लगभग 115 विद्यार्थियों ने भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन कर चुके हैं। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में बीए (कला संकाय) के 90, बीएससी गणित समूह (विज्ञान संकाय) के 60, बीएससी (कम्प्यूटर साईंस) के 60 एवं बी कॉम (वॉणिज्य संकाय) के 60 सीट उपलब्ध है।

बीए (कला संकाय) में अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, इतिहास एवं राजनीतिक शास्त्र विषय शामिल है। बीएससी गणित समूह (विज्ञान संकाय) के अंतर्गत रसायनशास्त्र, गणित एवं भौतिकशास्त्र, बीएससी (कम्प्यूटर साईंस) के अंतर्गत कम्प्यूटर भौतिकशास्त्र एवं बी कॉम (वॉणिज्य संकाय) के अंतर्गत बी कॉम कम्प्यूटर विषय शामिल है। महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई है। इच्छुक विद्यार्थी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की वेबसाईट https://exam.bucgexam.in/ में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की मेरिट के आधार पर सूची जारी की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,