जांजगीर चाँपा

VIDEO:महिला सफाईकर्मी पर धारदार हथियार से हमला…लहूलुहान महिला को किया गया सिम्स रिफर, आरोपी के खिलाफ़ महिला ने लिखाई थी रिपोर्ट

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के नगर पालिका अकलतरा के अंधियारीपाठ के मिडिल स्कूल में सफाईकर्मी पूर्णिमा देवांगन के ऊपर आरोपी विजय यादव ने धारदार हथियार चाकू से चार बार हमला किया है। जिससे सफाईकर्मी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी अनुसार, बुधवार की सुबह मिडिल स्कूल अधियारीपाठ में सफाई कर्मी के पद पर काम करने वाली पूर्णिमा देवांगन उम्र 32 साल स्कूल काम करने पहुंची हुई थी। तभी कांग्रेस कार्यकर्ता आरोपी विजय यादव भी उसके पास गया और विवाद करने लगा। अपने पास रखें धारदार हथियार चाकू से चार बार पूर्णिमा पर हमला किया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई,जहा पुलिस पहुंची और उपचार के लिए भर्ती कराया गया। महिला की भिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

मौके से आरोपी विजय यादव फरार हो गया है। अकलतरा पुलिस ने बताया की आरोपी विजय यादव और घायल महिला पूर्णिमा देवांगन के बीच प्रेम संबंध था। घायल महिला के पति मनहरण देवांगन की 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद आरोपी विजय यादव महिला के घर में रहता था दोनो के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसी दौरान आरोपी विजय यादव ने 4 माह पूर्व घायल महिला पूर्णिमा की नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी जिसके बाद अकलतरा थाना में  धारा 354 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

आरोपी जमानत में बाहर आया हुआ था। लगभग 20 दिन पूर्व भी आरोपी विजय यादव ने घायल महिला के सास के साथ मारपीट की थी जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी फरार चल रहा था। जिसके बाद आज आरोपी विजय यादव ने जान से मारने की कोशिश करते हुए धारदार हथियार से हमला किया है आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

वही घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला समूह की महिलाएं अकलतरा के शास्त्री चौक के पास बैठकर प्रदर्शन कर रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...