बिलासपुर

तलवार लहराकर सरेआम गुंडागर्दी करते दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवकों के पास से तलवार व चापड़ जप्त…….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुखबिर की सूचना पर सकरी पुलिस ने दो युवकों को तलवार व चापड़ लहराकर सरेआम गुंडागर्दी करते गिरफ्तार किया है। वही युवकों के पास से तलवार व चापड़ सहित घटना में इस्तेमाल बाइक भी जप्त कर ली गई है मिली जानकारी के अनुसार, सकरी पेंडारी काठाकोनी की ओर पेट्रोलिंग पर निकले सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पेंडारी की सड़क के पास दो व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर तलवार व चापड़ लहरा कर लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पर गई पुलिस ने पेंडारी में घेराबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने अपना परिचय इमरान पिता नजीमुद्दीन खान (23 वर्ष) निवासी सरकंडा तथा दीपक यादव पिता विशंभर यादव (23 वर्ष) निवासी सकरी के रूप में दिया। पुलिस ने युवकों के पास से तलवार व चापड़ सहित घटना में प्रयुक्त बाइक क्रमांक सीजी 10 यू 1432 भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने युवकों को हथियार से संबंधित वैधानिक दस्तावेज पेश करने की नोटिस देते हुए युवकों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर, विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...