पचपेड़ी

गाय को बचाते अनियंत्रित बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर बाइक सवार युवक की हुई मौत,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।शाम 6,30 बजे के आसपास बाइक सवार युवक गाय को बचाते अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के वजह से मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मेन रोड पर लगभग शाम 6,30 बजे के आसपास मल्हार तरफ से पचपेड़ी की ओर जा रहे बाइक सवार युवक बिनौरी के पास पहुंचे ही थे।

तभी सड़क में बैठे मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान हेतु पॉकेट से पर्स निकालकर देखा था।तो मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से आधार कार्ड अनुसार मृतक की पहचान गौतरीहा यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 34 वर्ष ग्राम कुकुर्दीकेरा पोस्ट मानिकचौरी के रूप में हुई जो मल्हार तरफ से पचपेड़ी की ओर अपने घर कुकुर्दीकेरा जा रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शव को घटनास्थल से उठाकर मस्तूरी स्थित मरचूरी में रखवा दिया गया है जिसकी कल पोस्टमार्टम कल किया जाएगा ।वही पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।जांच के बाद ही एक्सीडेंट(दुर्घटना) की असल वजह का पता चल पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,