सीपत

जिले में बकरी चोर गिरोह हुआ फिर सक्रिय…चरवाहे को कमरे में बंद कर 20 बकरे बकरियों की हुई चोरी

रमेश राजपूत

सीपत – जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पुटुवाडीह के एक बकरी पालक के घर से 20 बकरे बकरियों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ अज्ञात चोर ने प्रार्थी को घर के अंदर बंद कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है, मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विक्रम सिंह सिदार बकरी पालन का काम करता है जो बीती शाम भी बकरी चराकर वापस लौटा और अपनी बकरियों को उनके कोठे में रखकर रात में खाना खाकर सो गया, जब वह आज सुबह उठा तो पाया कि उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद है जिसे कोई रस्सी से बांध दिया था,

जैसे तैसे खिड़की से बाहर आने पर उसने पाया कि उसकी कुल 20 बकरियाँ नही है जिनमें 3 बड़े बकरे, 2 छोटे बकरे, 10 बकरियाँ और 5 मेमने थे, जिसे कोई अज्ञात चुराकर ले गया है, प्रार्थी ने बकरी पालन को ही अपना व्यवसाय बताया है, जिसे इस चोरी से लगभग 60 हजार रुपयों का नुकसान हुआ है, जिसनें इसकी रिपोर्ट सीपत थाने में की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...