
रमेश राजपूत
बिलासपुर – शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी लिमतरी में सुबह 7 बजे के करीब गांव की 20 से अधिक महिलाओं को खेत मे रोपा लगाने ट्रैक्टर में ग्राम सरवानी से बैठाकर हरदीकला ले जाया जा रहा था, तभी लिमतरी के पास ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्राली को पलटा दिया,

जिससे ट्राली में सवार महिलाएं एवं युवतियां गम्भीर रूप से घायल हो गई, वही मौके पर एक महिला लक्ष्मी केवट पति राजेन्द्र केवट उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई है, हादसे में घायल सभी को सिम्स लाया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है, घायलों में सरस्वती, ममता केवट, भारती परते, चंपा, प्रीति, संगीता, मालती केवट, सुकृता,सोनमती, निर्जला शामिल है।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..

मिली जानकारी के बाद हादसे में एक महिला की मौत होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए जिन्होंने चकरभाठा मेनरोड पर चक्काजाम कर दिया, सूचना पर मौके में पहुँची पुलिस ग्रामीणों को समझाईश दे रही है।
ट्रैक्टर चालक था नशे में…

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है, फ़िलहाल पुलिस ट्रैक्टर चालक के विषय में अपनी जांच में जुट गई है, जिसके बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पायेगी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक पहुँचे सिम्स..

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा के लिमतरी हाई स्कूल के पास ट्रेक्टर पलटने से मृतक महिला को श्रंद्धाजलि अर्पित की साथ ही 10 घायल हुए महिलाओं को प्राथमिक उपचार कर डिस्चार्ज किये जाने की जानकारी ली, साथ ही 8 घायल महिलाओ का डॉक्टर की निगरानी मे इलाज जारी है महिलाओ के स्वास्थ का हाल-चाल जानने सिम्स पहुंकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कौशिक ने इस हादसे को गंभीरता से लेकर सिम्स के अधीक्षक डॉ नीरज शिंदे को महिलाओ के बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था करने निर्देश दिए है, साथ ही संबधित अधिकारी से बात कर मृतक परिवार व घायल महिलाओें को उचित आर्थिक साहायता प्रदान कराए जाने की बात की है।