रायपुर

भाजपा को बड़ा झटका…नंदकुमार साय कांग्रेस में हुए शामिल, आदिवासी नेता के रूप में बनी है दिग्गज पहचान

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश के साथ थी राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी नेता के रूप में पहचाने जाने वाले भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली है, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, प्रेम साय सिंह टेकाम समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय का राजीव भवन में स्वागत किया, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नंदकुमार साय जाना-पहचाना चेहरा है, तीन बार के विधायक और पांच बार सांसद रहे, भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा नंदकुमार साय का जीवन सादगीपूर्ण रहा है, उन्होंने कहा कि साय ने पूरा जीवन आदिवासियों के लिए समर्पित किया, आदिवासी हितों के लिए लड़ते हैं, मीडिया में कांग्रेस की प्रशंसा करते रहे,

बहुत ही निश्चल मन के व्यक्ति हैं साय, कांग्रेस की नीति और सिद्धांत पर उन्होंने भरोसा जताया है। इस दौरान नंदकुमार साय ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे कठिन निर्णय रहा है, मैं शुरुआती दौर से भाजपा का सदस्य रहा हूँ, जनसंघ से जुड़ा रहा हूँ, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ काम किया हुआ, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम किया हुआ, मैं संस्कृत और साहित्य का विद्यार्थी रहा हूँ, मैं अटल और राजमाता विजयाराजे सिंधिया, लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज को फॉलो करता रहा हूँ, लेकिन आज भाजपा वैसी पार्टी नहीं है, जैसी थी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार