बिलासपुर

सीएमएचओ ने शहर के विभिन्न हिस्सों का किया निरीक्षण…डायरिया और आई फ्लू की स्थिति का लिया जायजा दिए निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में एकबार फिर डायरिया के मामले बढ़ने लगे है। जिसको लेकर सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने शहर के अलग अलग जगहों का निरीक्षण किया। रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला वृहस्पति बाजार स्थित कमला नेहरू आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित और उनके परिजनों से चर्चा की।

जहाँ पता चला कि हॉस्टल में जहां पीने के लिए बोर पंप का खनन हुआ है ठीक उसके पास ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बना दिया गया है। सीएमएचओ शुक्ला ने उक्त वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को वहां से अन्यत्र बनाने के लिए कहा है बीमार बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। हॉस्टल अधीक्षक पूनम गुप्ता से बच्चों की सेहत के बारे में भी चर्चा करते हुए सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने कहा कि हॉस्टल के किसी भी बच्चे में मौसमी बीमारी के साथ आई फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो इसकी जानकारी तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दें।

इसके साथ ही सीएमएचओ डॉ शुक्ला कतियापारा पहुंचे जहां उन्होंने उल्टी दस्त के मरीजों और उनके परिजनों से बात करते हुए उन्हें मौसमी बीमारियों से सावधानी बरतने कहा है। वही सर्वे के कार्यों में तेज़ी लाने निर्देश दिया गया है।

घर-घर सर्वे के साथ ही वितरण किए जा रहे हैं दवा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही जल जनित बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। हेल्थ विभाग इसके लिए घर-घर सर्वे करा रही है। लोगों को सावधानी बरतने के साथ ही दवा का वितरण भी किया जा रहा है। वर्तमान में आई फ्लू के भी मरीज मिल रहे हैं ऐसे में सर्वे के दौरान मरीजों को आई ड्रॉप का भी वितरण किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...