जांजगीर चाँपा

ग्रामीण बैंक में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… कैश लॉकर खोलने में हुए से नाकाम

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जर्वे के ग्रामीण बैंक में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था, मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी अजय बौद्ध निवासी ग्रामीण बैंक शाखा जर्वे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 25-26.05.2024 की रात कोई अज्ञात चोर द्वारा बैंक का ताला तोड़कर बैंक के केश वाल्ट को काटने का प्रयास किये तथा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट कर सेंसर राउटर चोरी कर ले गए है मामले में धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

बैंक जैसे अति महत्वपूर्ण संस्थानों में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल जांजगीर को मामले के अज्ञात आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार करने सख्त निर्देश दिए गए, साइबर सेल द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान साक्ष्य मिले। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पश्चात संदेहियों की पहचान शुभम गुप्ता, गोपेश यादव निवासी खोखसा जांजगीर तथा अभिषेक कश्यप निवासी जांजगीर के रूप में हुई।

जिसके बाद साइबर सेल जांजगीर तथा थाना बलौदा की सँयुक्त टीम गठीत कर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान मे जाकर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर करते हुए बताये की अभिषेक कश्यप अपने गाँव के ग्रामीण बैंक को दिखाने ले गया और बताया कि बैंक में रात में कोई गार्ड नहीं रहता कोई कर्मचारी नहीं रहते बैंक रात में खाली रहता है 25-26.05.24 के रात ग्रामीण बैंक में चोरी करने की योजना बनाये, रात्रि में बैंक तरफ जा कर रेकी किये अभिषेक के कहने पर शुभम और गोपेश द्वारा हार्ड वेयर दुकान से ग्राइंडर मशीन तथा लोहा काटने का सामान खरीदा और बैंक का ताला तोड़कर घटना को अंजाम देना बताए विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी शुभम गुप्ता पिता माखन गुप्ता उम्र 27 वर्ष, गोपेश कुमार यादव पिता स्व धनसाय यादव उम्र 34 वर्ष, अभिषेक कश्यप पिता भूपेन्द्र सिंह कश्यप उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...