बिलासपुर

फसल बीमा के लिए अब 16 अगस्त तक का मिला समय….पहले 31 जुलाई थी अंतिम तिथि

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन संबंधी अधिसूचना कृषि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। खरीफ वर्ष 2023 में फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई को आगे बढ़ाते हुए 16 अगस्त निर्धारित की गई है। सूखा और अल्प वृष्टि को देखते हुए भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। फसल बीमा के लिए भारत सरकार द्वारा सूचीबद्ध बीमा कंपनियों में से एचडीएफसी इरगो कंपनी लिमिटेड का चयन जिला बिलासपुर हेतु खरीफ तथा रबी वर्ष 2023-24, 2024-25 व वर्ष 2025-26 के लिए किया गया है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में बिलासपुर जिला के किसान मुख्य फसल धान सिंचित धान असिंचित व अन्य फसल-जैसे मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंग उड़द, कोदो, कुटकी एवं रागी का बीमा करा सकते हैं। ऋणी व अऋणी कृषक जो भू-धारक व बटाईदार हों, योजना में ऐच्छिक रूप से शामिल हो सकते है। कृषकों द्वारा प्रदाय की जाने वाली प्रीमियम दर खरीफ वर्ष 2023 के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत धान सिंचित में 1160) व धान असिंचित में 820रू प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। जो अऋणी कृषक योजना में सम्मिलित होने के इच्छुक हों, वे स्वयं प्रमाणित बुआई प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, बैंक पासबुक व भूमि के दस्तावेज के साथ बैंक/वित्तीय संस्थान, लोकसेवा केन्द्र क्रियान्वयन बीमा कंपनी में 16 अगस्त तक आवेदन कर योजना में शामिल हो सकते हैं। अधिसूचित बीमा में अधिसूचित फसल के प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए बोआई से कटाई तक जोखिम, स्थानीय आपदाएं एवं फसल कटाई के उपरांत सूखने के लिए खेत में रखे करपा को होने वाले नुकसान तथा फसल पैदावार के आधार पर व्यापक क्षति को योजना में शामिल किया गया है। अतः कृषक बंधुओं से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लें। अधिक जानकारी के लिए अपने ग्राम सर्किल के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी अथवा कृषि विकास अधिकारी या कार्या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी में संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश