बालोद

पोल्ट्री फार्म में 210 मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका से लिया गया सेम्पल….जांच रिपोर्ट तय करेगी वजह

भुवनेश्वर बंजारे

बालोद – देश के विभिन्न राज्यो में पक्षियों में बर्ड फ्लू फैलने के दहशत के बीच छत्तीसगढ़ के बालोद से अचंभित करने वाली खबर आ रही है। जहाँ एक पोल्ट्री फार्म से करीब 210 मुर्गियों के मौत की सूचना ने शासन प्रशासन के नींद उड़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले के ग्राम गिधाली गांव के पोल्ट्री फार्म में एकाएक 210 मुर्गियों की मौत हो गई। जिससे फॉर्म संचालक की होश उड़ गए। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई।

जिससे पुश विभाग की एक टीम आनन फानन में मौके पर पहुँच दस मुर्गियों के सैम्पल कलेक्ट किए है। जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। इधर देश के विभिन्न जिलों में पक्षियों के मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे निश्चित रूप में बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ गई है। वही बालोद जिले से मुर्गियों के लिए गए सैम्पल की जांच रिपोर्ट से जिले अपितु पूरे प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,