बीजापुर छत्तीसगढ़

सेवा समाप्त:- संविदाकर्मियों पर सेवा समाप्ति की गाज…एस्मा और काम पर लौटने के निर्देश के बाद कि गई बड़ी कार्रवाई

भूवनेश्वर बंजारे

बीजापुर– प्रदेश के मुखिया द्वारा 15 अगस्त को संविदा कर्मियों को नियमियत करने के अटकलों के बीच प्रदेश में हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश में इसकी शुरुआत बीजापुर जिले से हुई है। जहाँ बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 26 जुलाई को आदेश निकालकर कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा गया था। राज्य सरकार की ओर से एस्मा भी लगाया गया, लेकिन कर्मचारी नहीं लौटे। इस पर कार्रवाई की गई है। नेशनल हेल्थ मिशन में काम कर रहे करीब 200 से अधिक संविदा कर्मियों कि सेवा समाप्त कर दी गई है। इस आदेश के जारी होती ही संविदा कर्मचारियो में हड़कंप मच गया है। आपको बता दे कि 3 जुलाई से राज्य सरकार के अलग अलग विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। नया रायपुर के तूता धरना स्थल में प्रदेश भर के हजारों कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी के लिए रायपुर में डटे हुए है,इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके हड़ताल में चले जाने से अस्पतालों के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है। वहीं पूर्व में ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। इसके बाद कर्मचारी अब आर पार की लड़ाई लड़ रहे थे। ऐसे में बीजापुर जिले में सेवा समाप्ति की कार्यवाही से कर्मचारी निश्चित रूप से हताश और निराश होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार