छत्तीसगढ़बिलासपुर

चौकीदार चोर कहने पर भीड़ गए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस के बल प्रयोग के बाद थाने का घेराव

एक दूसरे के नेताओं को चोर कहने से नाराज कार्यकर्ता आपस में उलझ गए जिसके बाद महिलाओं ने बदतमीजी करने के आरोप लगाए और फिर सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मंगलवार को तीसरे चरण के लिए बिलासपुर में हुआ मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण निपट रहा था। दोपहर में सीएमडी कॉलेज में हल्की झड़प की खबरें आई लेकिन असली हंगामा तो मतदान समाप्त होने के बाद मगरपारा के अंबेडकर स्कूल में हुआ । यहां चुनाव के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। टीवी चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान एक तरफ से कुछ लोगों ने चौकीदार चोर है किनारे लगाए तो उसके जवाब में जीजा साला चोर के नारे लगने लगे। नारेबाजी के बीच धक्का-मुक्की हुई और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई, जिसके बाद तो यहां हंगामा मच गया। महेश चंद्रिका पुरे के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता और तैयब हुसैन के साथ कांग्रेसी समर्थक आपस में भिड़ गए । जिसके बाद गाली गलौज धक्का-मुक्की होने लगी

चुनाव प्रक्रिया लगभग शांतिपूर्ण निपट ही रही थी कि अंतिम वक्त में 5:00 बजे के बाद यहां हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए

मगरपारा के अंबेडकर स्कूल में आपस में गुत्थम गुत्था होने के बाद महेश चंद्रिका पुरे के साथ भाजपा समर्थक महिलाएं खुद के साथ गाली-गलौज किए जाने और अभद्रता किए जाने का आरोप लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई और थाने का घेराव कर दिया। महिलाओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए

इधर हंगामे के बीच सीएसपी मौका ए वारदात पर पहुंचे और किसी तरह हंगामे को शांत किया लेकिन फिर भी चुनाव का तनाव दोनों पक्षों में घंटों नजर आया एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अदालत में माफी मांग चुके हैं और उन्होंने कहा था कि उन्होंने उत्तेजना में चौकीदार चोर है कहा था राहुल गांधी के माफी मांगने से शायद कांग्रेसियों ने कोई सबक नहीं ली है और उन्हीं की तरह उनमें भी उत्तेजना अभी भी बरकरार है। एक बार फिर चौकीदार चोर है के नारे लगाने की वजह से ही यहां हंगामे की शुरुआत हुई जो घंटो चलती रही और सिविल लाइन थाना अखाड़ा बना रहा।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...