छत्तीसगढ़

अंधेरे में खड़ी ट्रक बनी काल, दो सगे भाइयों सहित तीन की दर्दनाक मौत, लोगो मे आक्रोश…

अंधेरे में खड़े ट्रक से जा भिड़े बाइक सवार, 2 सगे भाइयों समेत 3 की तड़पकर हो गई मौत, पसरा मातम

दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे थे तीनों, एक ही घर के बुझ गए 2 चिराग

सूरजपुर. दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे 3 युवकों की बाइक रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों घरों में मातम पसर गया है। वहीं लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि सड़क पर भारी वाहन खड़े रहते हैं और कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में दुर्गा पूजा के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें हिस्सा लेने रविवार की देर शाम ग्राम चंदननगर निवासी जय सिंह 20 वर्ष अपने सगे भाई जितेंद्र सिंह 18 वर्ष तथा गांव के ही एक अन्य युवक अमरनाथ के साथ बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएच-4969 से प्रेमनगर जा रहे थे।
वे गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर चंदननगर-प्रेमनगर मार्ग पर स्थित ग्राम रघुनाथनगर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीनों का सिर वाहन से टकरा गया और सड़क पर ही तीनों इधर-इधर गिर पड़े। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दो घरों में पसरा मातम

हादसे की खबर जैसे ही दोनों परिवारों के परिजनों को लगी, वे बदहवास मौके पर पहुंच गए। बेटों के शवों को देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे में बेटों को खो देने से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सड़क पर ही खड़े रहते हैं भारी वाहन

सड़कों के किनारे खड़े भारी वाहन आये दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई की बजाय पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ऐसे वाहनों पर कभी ठोस कार्रवाई नही होती। ऐसा लग रहा है, जैसे कार्रवाई के लिए प्रशासन को और मौत का इंतजार है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल