मल्हार

बारिश की झड़ी से किसानों को मिली राहत…अब खेतों की प्यास हो रही तृप्त,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – रुक रुक कर हो रही बारिस से किसानों के चेहरे भी खिल गए है। क्योंकि पिछले 15 दिनों से पानी की कमी के कारण खेती का काम प्रभावित हो रहा था जिससे किसान भी चिंतित थे। पिछले दो तीन दिनों से हो रही थोड़ी बारिस भी किसानों की उम्मीद को बढ़ा दिया है हालांकि जितनी बारिस होनी चाहिए वो अब तक नही हुई है। खेत लबालब तो नही भरे है फिर भी रोपा व बियासी के काम मे तेजी आएगी। किसान धरमू वर्मा का कहना है कि धान फसल के लिए ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है इस लिहाज से बारिस नही हुई है उनका कहना है कि धान फसल के पूरी तरह पकने तक पानी की आवश्यकता होती है। किसान विजय वर्मा का कहना है कि इस बार समय मे बारिस नही होने से खेती पिछड़ गया है अमूमन हरेली के बाद बियासी का काम प्रारम्भ हो जाता था पर इस बार देरी हो गई फिर भी आने वाले दिनों में अच्छी बारिस होती रही तो फसल में नुकसान नही होगा। इस बार अल्प बारिस से तालाब भी नही भरे है। मानसून को आए हुए डेढ़ माह से ज्यादा हो गए परन्तु तालाबो की स्थिति में कोई इजाफा नही हुआ है किसानों का मानना है कि बारिस के दिनों में तालाब लबालब भरे होते है तो उम्मीद रहती है कि बारिस नही हुई तो फसल के लिए तालाब के पानी से पूर्ति होगी पर इस वर्ष ऐसी स्थिति नही दिख रही हालांकि आने वाले दिनों में अच्छी बारिस का ट्रेंड रहा तो तालाब भर जाएंगे। मल्हार के बड़े व प्रमुख तालाबो जिसमे परमेश्वरा तालाब, नैया व खैया तालाब, शिवसागर तालाब, बरबाँधा तालाब सहित विभिन्न तालाबो का जलस्तर बढ़ने से ही आम लोगो को सुकून मिलेगा। क्योकि इन तालाबो से बारहों माह लोगो की निस्तारी होती है। गुरुवार को भी सुबह से अच्छी बारिस का शिलशिला जारी रहा जिससे खेतो में पानी नजर आने लगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी