बिलासपुर

लालखदान ओवरब्रिज के ऊपर लूटपाट करने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार… तोरवा पुलिस कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रात के अंधेरे में लाल खदान ओवर ब्रिज पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लड़को को गिरफ़्तार किया है। जिनके कब्जे से प्रार्थी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आपको बता दें कि लोरमी ग्राम अखरार रामू नगर निवासी प्रार्थी संजय कुमार महिलांग जो वर्तमान में उस्लापुर में किराये के मकान में रहता है और वह वालपेपर कलेक्शन का काम करता है। उसी काम से वह रविवार को अपने दोस्त राज कुमार के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 ए टी 0765 में अकलतरा गया हुआ था। जहाँ से रात काम खत्म करके वह घर लौट रहे थे। तभी करीब 9.30 बजे वह जब लालखदान ब्रीज पहुंचे थे। तभी उनके बाइक के सामने अचानक दो लड़के सामने आये और कैसे गाड़ी चला रहे हो कहकर उन्हे रुकवा लिया। जिसके बाद उनके साथ मारपीट करने लगे। यहीं नहीं अज्ञात आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन को लूट कर वहाँ से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश तोरवा पुलिस कर रही थी। इसी बीच महमंद बाजार के पिछे पंचायत भवन के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्हे रविवार को बाइक सावर युवक के साथ लूटपाट करने की बात कही। वही पुलिस ने उनके कब्जे से प्रार्थी की लूटी हुई 02 नग मोबाईल बरामद कर जप्त किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी उत्तम कुमार साहू एवं सउनि – विदेशीराम साहू आरक्षक कमलेश्वर शर्मा, सुनील सिंह, अशोक चन्द्राकर का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,