सीपत

एनटीपीसी सीपत में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन….सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता, अखंडता और सामूहिकता का संदेश

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता दिवस शपथ, सतर्कता जागरूकता शपथ और एकता दौड़ का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (सीपत) एवं परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, सत्यनिष्ठा एवं सामूहिकता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात् उनके नेतृत्व में एकता दौड़ का शुभारंभ हुआ, जिसमें सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान, बाल भारती स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी, स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण शामिल हुए।

श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन देश के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय सहित सदस्याएँ भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

आयोजन ने सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...