बिलासपुर

VIDEO:- सकरी बाईपास पर भीषण हादसा… ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक की जलकर दर्दनाक मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सकरी बाईपास रोड स्थित संबलपुरी ओवरब्रिज पर रविवार को एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यहां दो ट्रेलरों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद आग लगने से एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया और चालक उसमें ही फंसकर जिंदा जल गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रेलर ओवरब्रिज पर आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही कोयले से लदी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके केबिन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सका।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक चालक की मौत हो चुकी थी और उसका शव केबिन के अंदर ही बुरी तरह झुलस गया था। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है और मृतक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार