रायगढ़

आपसी विवाद बनी दो साझेदारों में हत्या की वजह…एक नए दूसरे को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – तमनार थाना क्षेत्र के खुदरीखार ब्रिक्स प्लांट के पास 1 अक्टूबर को मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने हत्या के आरोपी दशरथ राठिया (47 वर्ष) निवासी खुदरीखार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया। मामला उस समय सामने आया जब कुंजेमुरा निवासी सुखमन निषाद 47 वर्ष 1 अक्टूबर को मवेशी चराने निकला लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसकी तलाश में निकले ग्रामीणों ने आरोपी दशरथ राठिया के घर के पीछे महुआ पेड़ के नीचे सुखमन का शव देखा। मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था और गले में गमछा लिपटा हुआ था। इस पर मृतक के भाई शिवचरण निषाद ने पुलिस को सूचना दी और हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वॉड ने सीधे संदेही दशरथ राठिया की ओर इशारा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे, दोनों साथ में नशापान करते थे और सब्जी की खेती में साझेदारी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के चलते उसने गमछे से गला घोंटकर सुखमन की हत्या की। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 226/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। हत्या के शीघ्र पटाक्षेप में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के साथ प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, अमरदीप एक्का, शशि भूषण उरांव, डोल नारायण सिदार और संजय नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...