बिलासपुर

अंध विश्वास का सहारा लेकर ढोंगी तांत्रिक ने नाबालिग की लूट ली इज्ज़त, परिवार वाले समझते रहे हो रहा ईलाज… अंदर मासूम बन रही थी शिकार, शिकायत के बाद दुष्कर्मी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अंध विश्वास के फेर में फंसे एक नाबालिग की इज्ज़त के साथ एक ढोंगी तांत्रिक ने खिलवाड़ करते हुए दुष्कर्म और फिर दैहिक शोषण की घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामले में जिले में झाड़-फूंक का झांसा देकर एक तांत्रिक लगातार किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था और यह बात किसी को बताने मना करते हुए तांत्रिक किशोरी को धमकाया करता था और अपनी हवस मिटाने तंत्र मंत्र का सहारा लेकर किशोरी के साथ आए दिन शारीरिक संबंध बनाता था इस मामले में परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान उनके बेटे की भी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसका भी तांत्रिक से इलाज कराने लगे। बेटे की झाड़-फूंक तो तांत्रिक 10 मिनट में कर देता, लेकिन बेटी के साथ बंद कमरे में घंटों बिताता। वही ढोंगी तांत्रिक की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बता दी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक परिवार की 15 साल की बेटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उसका उपचार डॉक्टर से कराने की जगह परिजन बलौदा के तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ हब्बू मौलवी के चक्कर में पड़ गए। कुछ दिनों के इलाज के बाद तांत्रिक ने परिजनों को लूथरा लेकर आने के लिए कहा। तांत्रिक हब्बू के झांसे में आकर परिवार लूथरा पहुंच गया। वहां तांत्रिक ने उन्हें एक किराए का मकान दिलाया, जिसके बाद झाड़-फूंक के बहाने मकान के एक बंद कमरे में किशोरी से रोज दुष्कर्म करने लगा, जिसकी हकीकत सामने आने के बाद दुष्कर्मी तांत्रिक पुलिस की हिरासत में पहुँच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,