क्राइम बिलासपुर

अवैध रूप से बाइक में गाँजे की तस्करी कर रहे 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 5.5 किलोग्राम गाँजा और बाइक जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की चकरभाठा पुलिस ने दो गाँजा तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई है, जिसने गाँजा और एक बाइक को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार निजात अभियान के दौरान चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम अमसेना से चकरभाठा की ओर दो व्यक्ति नीले रंग के मोटर सायकल मे अवैध रुप से गांजा बिक्री करने लेकर आ रहे है कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम छतौना मां कावेरी पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पहुचकर घेराबंदी किया गया जो एक नीले रंग के मोटर सायकल मे 02 व्यक्ति आते मिले जिन्हे रोककर पुछताछ करने व तलाशी लेने पर विरेन्द्र यादव के कब्जे से एक मटमैला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर तीन अलग अलग पॉलीथीन के पैकेट मे भरा हुआ मादक पदार्थ 5 किलो 500 ग्राम गांजा मिला तथा उक्त मोटर सायकल के चालक अशोक पाली के कब्जे से एक लाल रंग के पॉलिथीन मे नमूना के लिए रखे 50 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा लिवो क्रमांक सीजी 28 एम 5470 को जप्त कर लिया गया आरोपियो के विरुद्ध  धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अभय सिंह बैस , उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर, प्रधान आर प्रभाकर सिंह, आतिश पारीक,आरक्षक सतीश यादव, मिथलेश साहू, हरीश यादव विनोद कुमार सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,