मल्हार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद दीपक भारद्वाज के बलिदान को किया गया याद…मल्हार नवोदय विद्यालय में मल्हार चौकी पुलिस एवं छात्र छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि

उदय सिंह

मल्हार – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय में नक्सलियों के साथ बीते वर्ष मुड़भेड़ में शहीद हुए उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज को याद करते हुए, उनके प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जहाँ मल्हार चौकी प्रभारी मनोज पटेल सहित चौकी के समस्त स्टाफ एवं नवोदय विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। जहाँ शहीद दीपक भारद्वाज के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि शहीद दीपक ने अपनी 12वी तक की पढ़ाई मल्हार नवोदय विद्यालय से ही पूरी की थी। जिससे वजह से दीपक भारद्वाज की यादें मल्हार नवोदय विद्यालय से जुड़ी हुई है। दीपक भारद्वाज ने सरस्वती शिशु मंदिर पिहरीद में पढ़ाई की, इसके बाद कक्षा छठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में की, जबकि स्‍नातक की पढ़ाई सीएमडी कॉलेज बिलासपुर की थी, उन्‍होंने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर से स्नातक की पढ़ाई के दौरान 2011 में सब इंस्पेक्टर पुलिस की भर्ती में आवेदन किया था. इस दौरान वह प्रथम प्रयास में ही सब इंस्पेक्टर पद के लिए चयनित हुए थे. सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग के बाद रायपुर,

राजनांदगांव, डोंगरगढ़, सूरजपुर जिले में प्रतापपुर थाना प्रभारी, बीजापुर जिले के कुटरु पुलिस के थाना प्रभारी के पश्चात डीआरजी के तौर पर दीपक भारद्वाज ने पुलिस में अपनी सेवा दी थी,अपने कार्यकाल के सबसे उत्कृष्ट थाना प्रभारी के तौर पर पुलिस में रहते हुए जनसेवा करने के कारण एसपी और आईजी रैंक के अधिकारी ने कई बार उन्हें पुरस्कृत किया था, 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले में तरेंम थाना क्षेत्र के टकला गुड़ाम नामक स्थान में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान अपने साथी जवानों की जान बचाते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए वह शहीद हो गए, अपने अदम्य साहस के लिए ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित हुए, शहीद दीपक भारद्वाज की माता परमेश्वरी भारद्वाज व पत्नी प्रान्तिका भारद्वाज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए, जिन्हें नक्सली मुड़भेड़ में मरणोपरांत यह सम्मान मिला है। वही नवोदय विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रांगण में ही दीपक भारद्वाज की प्रतिमा स्थापित की गई है जो सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी