जांजगीर चाँपा

VIDEO: प्रदेश में फिर 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत…फोटो खिंचाने हसदेव नदी के कुदरी बैराज पहुँचे थे 6 दोस्त, तभी हुआ हादसा, दोनों के शव बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के कुदरी बैराज डेम घूमने गए 2 छात्र देवेंद्र शर्मा 19 साल, ऋषभ ध्रुव 18 साल जो कि हसदेव नदी में फोटो खिंचने के लिए उतरे हुए थे,हसदेव नदी के तेज बहाव के कारण गहरे पानी के अंदर चले गए जिससे दोनो की पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हुई है। दोनो के शव को पुलिस ने बरामद किया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है, एसडीओपी यदु मढ़ी सिदार ने बताया की, ग्रामीणों से सूचना मिली की 2 युवक हसदेव नदी में बह गए है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा गांव के सरपंच एवं ग्रामीणों की मदद से दोनो के शव को नदी से बाहर निकाला गया।  एसडीओपी ने बताया की,जांजगीर  विवेकानंद स्कूल में पढ़ने वाले 4 छात्र 2 छात्रा कुल 6 स्कूल के दोस्त घूमने के लिए कुदरी बैराज आए हुए थे। सभी ने सुबह 8 बजे स्कूल में झंडा फहराया और घर चले गए,फिर खाना खाने के बाद दोपहर करीबन 2 बजे घर से घूमने जा रहे है कह कर घर से निकलने थे।

करीबन 3 बजे सभी कुदरी बैराज पहुंचे हुए थे इस दौरान देवेंद्र शर्मा और ऋषभ ध्रुव नदी में फोटो खिंचवाने के लिए उतरे हुए थे जिनका फोटो ओम गुप्ता खीच रहा था। इस दौरान देवेंद्र शर्मा बहने लगा जिसे बचने के दौरान ऋषभ ध्रुव नदी के तेज बहाव में बह गया और दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सरपंच आर के यादव और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा और शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...