मल्हार

आध्यात्मिक सत्संग में बिना दहेज के विवाह हुआ संपन्न….नशा मुक्त समाज व शांति के साथ भाईचारा युक्त समाज का निर्माण मुख्य लक्ष्य

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – संत रामपाल महाराज के शिष्यों ने रविवार को नगर के मंगल भवन में भव्य सत्संग का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो अनुयायी शामिल हुए। इस दौरान श्रीमद भागवत गीता ग्रंथ के विभिन्न अध्यायों में वर्णित ज्ञान, तप, साधना, तत्वज्ञान, व संत रामपाल के उद्देश्यों को शिष्यों ने लोगो के सामने रखा। सत्संग के साथ-साथ इस आयोजन के दौरान ग्राम बीजा तखतपुर के भुनेश्वर साहू पिता संतोष साहू के संग नवागांव मुंगेली की निशा साहू पिता राजकुमार साहू से बिना दहेज के रमैणी विवाह संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संपन्न कराया गया। संत रामपाल महाराज और उनके शिष्य दहेज मुक्त भारत का बीड़ा उठाया हुआ है। संत श्री का उद्देश्य है कि विश्व को सद्भक्ति देकर मोक्ष प्रदान कराना है, भारत से दहेज रूपी रावण को जड़ से उखाड़ फेंकना है इसके अलावा नशा मुक्त भारत बनाना, मांसाहार मुक्त भारत बनाना, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना, मानव समाज से पाखंडवाद को खत्म करना, मानव समाज से भ्रूण हत्या को समाप्त करना,जाति-पाती ऊंच-नीच का भेदभाव को मिटाना एवं नैतिक आध्यात्मिक जागृति लाना ,समाज मे फैले सभी प्रकार के नशा को दूर करना,समाज में शांति भाई चारा स्थापित करना, सामाजिक बुराई को समाप्त करके स्वच्छ समाज निर्माण करना। उनके अनुयाई इस प्रकार की आध्यात्मिक सत्संग करके समाज को नया संदेश दे रहे है। संत रामपाल महाराज के इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में जगतदास महंत, तुलसी साहू, दशरथ केवट, दुर्गा वस्त्रकार, रविशंकर दिव्यदर्शी, चंद्रशेखर साहू, संजय निषाद, अजय बंजारे,भरतलाल धीवर, शंकर भारद्वाज,सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सत्संग सुनने के लिए उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...