रायपुर

भीषण गर्मी का कहर:- प्रदेश के स्कूलों में 22 अप्रैल से ग्रीष्म अवकाश की घोषणा…पूर्व जारी आदेश में संशोधन

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश में भीषण गर्मी की वजह से राज्य शासन ने स्कूलों में पूर्व में जारी ग्रीष्म अवकाश में संशोधन करते हुए उसे अब 22 अप्रैल से ही लागू कर दिया है, ताकि इस गर्मी की चपेट में आकर बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े। जिसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि 11.10.2023 द्वारा शासकीय , अनुदान प्राप्त , गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में 01.05.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है ।

जिसे वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय अनुदान प्राप्त , गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्कालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये 22.04.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता हैं। यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...