बिलासपुर

फिर एक सुने मकान में टूटा ताला….लाखों की चोरी को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात चोर, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की घटना

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचशील नगर में चोरों ने एक सूने मकान ने धावा बोलकर एक लाख 75 हजार रुपए कि चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिक़ायत प्रार्थी मंगला जनबंधु ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होने बताया कि वह पंचशील नगर में रहती है। 17 अगस्त को वह अपने घर में ताला लगाकर अपनी बेटी के घर रायपुर गई हुई थी। जहां से 20 अगस्त को वह वहा से अपनी नातिन का बर्थडे मना कर अपने घर लौटी तो उसने देखा कि उसके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

जब उन्होंने घर की तलाशी ली तो पता चला कि लॉकर में रखे एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी का बिछीया चार जोडी, एक जोडी चांदी का पायल, एक जोडी चांदी का पाजेब, सोने का 10 नग मोती, एक नग चांदी का चाबीगुच्छा, एक नग चांदी का चैन, दो नग कान की सोने की बाला, 02 नग सोने की नथनी तथा 4 नग चांदी का सिक्का एवं 130000 रूपये नगदी जुमला 175000 रूपये के सामान पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। इधर मामले में मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने प्रार्थिया के शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...