बिलासपुर

VIDEO: अरपा रिवर व्यू के पास नदी में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की हुई मौत…दोस्तो के साथ पहुँचा था घूमने

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अरपा नदी में बेतरतीब खुदाई ने एक और जान मंगलवार को ले ली है जहां नदी में नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तालापारा तैयबा चौक के पास रहने वाला 11 वर्षीय मोहम्मद अयान जो कि अंबेडकर स्कूल में तीसरी कक्षा में अध्यनरत था। वह मगंलवार को अपने एक दोस्त के साथ घूमते हुए प्रताप चौक होते हुए अरपा नदी के पास पहुंच गया। यहां नदी में दोनों बच्चे नहा रहे थे। तभी नदी में नारियल को बहते देख उसे लेने के चक्कर में मोहम्मद अयान नदी के तेज बहाव में चला गया। जिसके बाद वह गहरे गड्‌ढे में चला गया।

इधर अयान के डूबने की जानकारी उसके दोस्त ने आसपास लोगो कि दी। इस बीच सूचना पाकर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। जहा करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद अयान को निकाला गया। जिसे गंभीर अवस्था में सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हों गई। इस बीच पीएम कराने को लेकर परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया। स्थानीय पुलिस कि समझाई के बाद परिजन मासूम का पीएम कराने तैयार हुए।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज...